मानवता • सेवा • सहयोग
संस्थापक सदस्य – सोनू सेठी
सोनू सेठी का जन्म पंजाब के दोराहा में हुआ। साधारण परिवार से संबंध रखने वाले सोनू सेठी ने जीवन में कई संघर्षों का सामना किया। बेहतर भविष्य और मेहनत के दम पर कुछ करने के उद्देश्य से वे बाद में ज़ीरकपुर आ गए, जहाँ उन्होंने अपने जीवन की नई शुरुआत की। संघर्षों और कठिन परिस्थितियों ने उन्हें जीवन की सच्चाई और लोगों के दर्द को करीब से समझने का मौका दिया।
एक दिन उनके ढाबे के सामने एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। घायल व्यक्ति सड़क पर मदद के इंतजार में पड़ा था, लेकिन वहाँ से गुजर रहे कई लोग केवल तमाशा देखते रहे। सोनू सेठी ने लोगों से एंबुलेंस बुलाने और मदद करने की अपील की, लेकिन किसी ने भी तुरंत सहायता के लिए आगे आने की कोशिश नहीं की। यहाँ तक कि एक गाड़ी में बैठे सरदार जी, जो गाड़ी में गुरबानी सुन रहे थे, उन्होंने भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। यह घटना सोनू सेठी के मन को अंदर तक झकझोर गई।
उस दिन उन्होंने महसूस किया कि समाज में सबसे बड़ी जरूरत केवल पैसों की नहीं, बल्कि मानवता और समय पर मदद की है। इसी सोच ने उन्हें समाज सेवा के रास्ते पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इसके बाद उन्होंने जरूरतमंद लोगों की सहायता, 24/7 एंबुलेंस सेवा, बुजुर्गों की देखभाल और लावारिस एवं असहाय शवों के सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार जैसे सेवा कार्यों की शुरुआत की।
लोक भलाई वेलफेयर के माध्यम से सोनू सेठी आज लगातार मानव सेवा और सामाजिक सहयोग के कार्यों में जुटे हुए हैं। उनका उद्देश्य है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति मदद के अभाव में अकेला न रहे और हर इंसान को सम्मान और सहारा मिल सके।
समाज में हमारा योगदान
हर जरूरतमंद तक समय पर मदद पहुंचाना ही हमारा उद्देश्य है
1,000+
लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार
7,000+
एंबुलेंस सेवाएं प्रदान की गईं
10 Lakh+
सामाजिक कल्याण के लिए उपयोग किए गए फंड
10,000+
लोगों को सहायता मिली
लोक भलाई वेलफेयर के बारे में
लोक भलाई वेलफेयर एक समाज सेवा के लिए समर्पित NGO है, जो मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना के साथ जरूरतमंद लोगों की सहायता हेतु निरंतर कार्य कर रहा है। हमारी संस्था का उद्देश्य समाज के कमजोर, बेसहारा, बुजुर्ग एवं जरूरतमंद लोगों तक सम्मान, सुरक्षा और सहयोग पहुँचाना है।
संस्था द्वारा 24/7 एंबुलेंस सेवा, बुजुर्गों की देखभाल, जरूरतमंद परिवारों की सहायता तथा विभिन्न जनहित सेवाओं के माध्यम से लोगों तक समय पर मदद पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है।
लावारिस एवं असहाय शवों का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार हमारी संस्था की प्रमुख मानव सेवा पहलों में से एक है। प्रशासन एवं संबंधित विभागों के सहयोग से धार्मिक रीति-रिवाजों और पूर्ण सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की सेवा प्रदान की जाती है, ताकि कोई भी व्यक्ति अंतिम समय में सम्मान और गरिमा से वंचित न रहे।
इसके अतिरिक्त संस्था सामाजिक जागरूकता अभियान, नशा मुक्ति अभियान, पर्यावरण संरक्षण एवं समाज कल्याण से जुड़े विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से लोगों को जागरूक और प्रेरित करने का कार्य भी कर रही है।
हमारी सेवाएं
देखभाल, सम्मान और जरूरत के समय तुरंत मदद के साथ हम लोगों का सहारा बनते हैं
आपातकालीन और स्वास्थ्य सेवाएं
जरूरत के समय लोगों को तुरंत मेडिकल सहायता उपलब्ध कराना
- मुफ्त एंबुलेंस सेवा
- आपातकालीन स्थितियों में सहायता
नशा मुक्ति अभियान
जागरूकता फैलाकर एक स्वस्थ समाज बनाने का प्रयास
- युवाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम
- स्कूलों और गांवों में जागरूकता सेमिनार आयोजित करना
पर्यावरण संरक्षण
स्वच्छ और हरा-भरा समाज बनाने का प्रयास
- वृक्षारोपण अभियान
- पर्यावरण जागरूकता अभियान
सामाजिक कल्याण
गरीब और जरूरतमंद परिवारों की रोज़मर्रा की जरूरतों में मदद करना
- खाना और जरूरी सामान उपलब्ध कराना
- वंचित और जरूरतमंद परिवारों की मदद करना
सम्मानजनक अंतिम संस्कार सेवाएं
लावारिस और जरूरतमंद लोगों के लिए सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की व्यवस्था
- लावारिस लोगों के लिए सहायता
- अंतिम संस्कार में सम्मान सुनिश्चित करना
बुजुर्गों की देखभाल (वृद्ध आश्रम)
बुजुर्गों को सुरक्षित रहने की जगह, देखभाल और पूरा सहारा देना
- सुरक्षित आश्रय और रोज़ाना देखभाल
- 24×7 सहायता और देखरेख
एक हाथ बढ़ाएं — एक जीवन बचाएं
“जब आप दान करते हैं या स्वयंसेवक बनते हैं — तो आप सिर्फ पैसे या समय नहीं देते, बल्कि किसी भूखे को निवाला, किसी बीमार को दवाई और किसी टूटे हुए इंसान को फिर से जीने की ताकत देते हैं।
आपका एक कदम — किसी की पूरी जिंदगी।
