पिछले 20+ सालों से इंसानियत की सेवा में समर्पित
जरूरतमंदों के लिए बुजुर्गों की देखभाल, एंबुलेंस सेवा, लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार
Chandigarh | Mohali | Panchkula | Zirakpur | Derabassi | Banur | Ambala | Rajpura
Serving local communities with verified, transparent and on-ground support.
समाज में हमारा योगदान
हर जरूरतमंद तक समय पर मदद पहुंचाना ही हमारा उद्देश्य है
1,000+
लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार
7,000+
एंबुलेंस सेवाएं प्रदान की गईं
10 Lakh+
सामाजिक कल्याण के लिए उपयोग किए गए फंड
10,000+
लोगों को सहायता मिली
लोक भलाई वेलफेयर के बारे में
लोक भलाई वेलफेयर एक ऐसा NGO है जो जरूरतमंद लोगों की मदद दिल से करता है, पूरे सम्मान और अपनापन के साथ।
हम बुजुर्गों की देखभाल करते हैं, जरूरत पड़ने पर एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराते हैं और लावारिस शवों का भी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करते हैं।
हमारा एक ही उद्देश्य है — मुश्किल समय में कोई भी इंसान अकेला या बिना सहारे के न रहे।
✔ बुजुर्गों की देखभाल (वृद्ध आश्रम)
✔ मुफ्त एंबुलेंस सेवा
✔ सम्मानजनक अंतिम संस्कार
✔ गरीब और जरूरतमंद परिवारों की मदद
चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में हम लगातार लोगों की सेवा कर रहे हैं।



हमारी सेवाएं
देखभाल, सम्मान और जरूरत के समय तुरंत मदद के साथ हम लोगों का सहारा बनते हैं
आपातकालीन और स्वास्थ्य सेवाएं
जरूरत के समय लोगों को तुरंत मेडिकल सहायता उपलब्ध कराना
- मुफ्त एंबुलेंस सेवा
- आपातकालीन स्थितियों में सहायता
नशा मुक्ति अभियान
जागरूकता फैलाकर एक स्वस्थ समाज बनाने का प्रयास
- युवाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम
- स्कूलों और गांवों में जागरूकता सेमिनार आयोजित करना
पर्यावरण संरक्षण
स्वच्छ और हरा-भरा समाज बनाने का प्रयास
- वृक्षारोपण अभियान
- पर्यावरण जागरूकता अभियान
सामाजिक कल्याण
गरीब और जरूरतमंद परिवारों की रोज़मर्रा की जरूरतों में मदद करना
- खाना और जरूरी सामान उपलब्ध कराना
- वंचित और जरूरतमंद परिवारों की मदद करना
सम्मानजनक अंतिम संस्कार सेवाएं
लावारिस और जरूरतमंद लोगों के लिए सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की व्यवस्था
- लावारिस लोगों के लिए सहायता
- अंतिम संस्कार में सम्मान सुनिश्चित करना
बुजुर्गों की देखभाल (वृद्ध आश्रम)
बुजुर्गों को सुरक्षित रहने की जगह, देखभाल और पूरा सहारा देना
- सुरक्षित आश्रय और रोज़ाना देखभाल
- 24×7 सहायता और देखरेख
लोगों की जुबानी हमारी सेवा - Voices of Support
हमारे सहयोग और सेवा से जुड़े लोगों की प्रेरणादायक प्रतिक्रियाएँ।
Gurdas Maan Supports Sonu Sethi’s Cause
A message of support from legendary Punjabi singer
Manukhta Di Sewa Team Visit
A visit highlighting community support and service
मीडिया कवरेज
प्रमुख समाचार पत्रों और मीडिया प्लेटफ़ॉर्म द्वारा हमारे कार्यों को पहचान और सराहना मिली है।
- All
- Gallery Filter
हमारे सामाजिक कार्यों को स्थानीय मीडिया द्वारा सराहा और सम्मानित किया जा रहा है।
एक हाथ बढ़ाएं — एक जीवन बचाएं
जब आप दान करते हैं या स्वयंसेवक बनते हैं — तो आप सिर्फ पैसे या समय नहीं देते, बल्कि किसी भूखे को निवाला, किसी बीमार को दवाई और किसी टूटे हुए इंसान को फिर से जीने की ताकत देते हैं।
आपका एक कदम — किसी की पूरी जिंदगी।
दान करें - Donation
हमारे सेवा अभियान से जुड़ें और ज़रूरतमंदों तक सहायता पहुँचाएँ।
स्वयंसेवक बनें - Be a Volunteer
आइए, मिलकर अपने समाज को बेहतर बनाने में योगदान दें।
जागरूकता फैलाएँ - Spread Awareness
हमारे कार्यों को साझा करें और अधिक लोगों तक पहुँचाने में सहयोग करें।






